अमेठी : 12 जनवरी की रात कोतवाली के पूरे जोगधर मजरे कोहरा गाव निवासी राधेश्याम की कु ल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। युवक घटना के समय गाव के बाहर सीवान में लगे नलकूप सो रहा था। शुक्रवार सुबह जब राधेश्याम समय घर नहीं
लौटा तो उसका भाई श्याम सुंदर उसे देखने के लिए नलकूप पर गया। जहा पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। भाई श्याम सुंदर की शिकायत पर पुलिस ने गाव के ही रामराज और उसके बेटे ज्ञानचंद्र पर हत्या का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से दोनों फ रार चल रहे थे। भाई का आरोप है कि आरोपी उसके भाई से व्यक्तिगत रंजिश रखते थे और बार-बार हत्या का धमकी दे रहे थे। वहीं
कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रामराज को ककवा गाव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस अभी ज्ञानचंद्र की तलाश कर रही है। घटना मे प्रयुक्त कु ल्हाडी को भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
Tags:
amethi