आज जारी होगी बीजेपी की यूपी-उत्तराखंड के उम्मीदवारों की लिस्ट,रिश्तेदारों के टिकट कटे

Image result for बीजेपी

यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची का आज ऐलान हो जाएगा। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार देर रात तक चली बैठक में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के करीब दो सौ नामों पर सहमति बनी और दो दर्जन से ज्यादा नेताओं के सगे संबंधियों के टिकट कट गए। संगठन की राय है कि किसी को नेताओं की सिफारिश पर टिकट नहीं दिया जा सकता है।

रविवार को अमित शाह के आवास पर दिनभर बैठकों का दौर चला। उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, ओम माथुर, सुनील बंसल, केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। शाम चार बजे तक चली बैठक में सभी सातों चरणों की प्रमुख सीटों पर चर्चा की गई।
पहली सूची में शुरुआती दो चरणों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने की संभावना है। 17 जनवरी को भी चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें अधिकांश नाम तय कर दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को जो नाम घोषित किए जाएंगे, उनमें उत्तराखंड की सूची में करीब 50 नाम हो सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की सूची में पहले दो चरणों के ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post