बीएसपी प्रत्याशी रामजी मौर्या पर दर्ज हुआ मुकदमा-अमेठी

अमेठी लाइव-ख़बर वही जो सच है..

अमेठी विधान सभा सीटी बीएसपी प्रत्याशी रामजी मौर्या उर्फ राहुल पर उडदनदस्ता मजिस्ट्रेट ने बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा सरकार का गुणगान करने व बुकलेट में अन्य सरकारों पर भ्रामक बातों का उल्लेख होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बसपा प्रत्याशी द्वारा शहर के रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपहार और मिठाइयां भी बांटी गई। बीएसपी के पक्ष में मंच से मतदान करने की अपील की गई। 
मजिस्ट्रेट ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करार देते हुए अमेठी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रभारी निरीक्षक रमाकांत प्रजापति ने बताया कि उडनदस्ता मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। उडनदस्ता टीम ने पूरे कार्यक्रम की वीडियो ग्राफी कराई। जिसमें आदर्श आचार संहिता के उलंघन का मामला पाया गया। उडनदस्ता प्रभारी ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post