नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए. सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि 'कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए. इससे पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अलावा परगट सिंह भी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस परिवार में स्वागत करती है'.