राजा भैया थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

Uttar Pradesh Elections 2017:  Bahubali Raja Bahiya will Join BJP Soon?  

लखनऊ। खबर है कि निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं, वनइंडिया वेबसाइट की माने तो केवल राजा भैया ही नहीं समाजवादी पार्टी के कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, ये विधायक भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमति मिलते ही जल्द से जल्द इन विधायकों को भाजपा में शामिल किया जा सकता हैं।
इससे पहले भी इस तरह की खबरें आई थी लेकिन तब सपा ने कहा था कि ये सब अफवाह है, कहा जा रहा है कि सपा से उपेक्षित राजा भैया को सीएम अखिलेश यादव से कुछ खास तवज्जो नहीं मिलती है जिसके कारण वो भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं।
ऐसे में सपा में खलबली मचना लाजिमी है, सूत्रों से मिली जानकारी कहती है कि हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव राजा भैया से मिलने उनके सरकारी आवास गये थे, जो इस बात का सबूत है कि पार्टी में रघुराज प्रताप सिंह को लेकर गहमा-गहमी मची हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post