अमेठी:विधान सभा चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए अधिक महिला मतदाता वाले स्थानों पर अलग से महिला मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। वहीं महिला मतदान केंद्र पर पुरुष पीठासीन अधिकारी के स्थान पर महिला पीठासीन अधिकारी की तैनाती भी की जाएगी। मतदान करने के लिए महिला मतदाता अपने साथ छोटे बच्चे को लाएगी तो बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था करने के लिए आयोग ने निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन यादव ने बताया कि अभी तक आयोग का निर्देश नहीं मिला है। निर्देश मिलने के बाद महिला बाहुल्य मतदान केंद्र का चयन कराया जाएगा।
Tags:
amethi