लखनऊ: मंगलवार सुबह पिता और पुत्र के बीच सुलह के संकेतों के बीच मुलायम सिंह ने अपने 38 समर्थकों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी थी. सूत्रों के मुताबिक उस वक्त सूची में शिवपाल यादव का नाम नहीं था. उनकी जगह उनके बेटे आदित्य को सूची में जगह दी गई थी. लेकिन शाम को मुलायम सिंह ने तब्दीली करते हुए उसमें शिवपाल यादव का नाम भी जोड़ दिया. यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल अपनी परंपरागत सीट जसवंतनगर से उम्मीदवार होंगे.
Tags:
uttar pradesh