जिला समाज कल्याण विभाग ने सभी तहसीलों में दिव्यांग मतदाताओं को चिंहित कराया है। जिसके तहत पूरे जिले में आठ हजार 245 मतदाता सामने आए है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आके चौरसिया ने बताया कि इन शरीर से अक्षम मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल व आंख से अक्षम मतदाताओं के लिए एक सहयोगी की तैनाती मतदान केंद्र पर किया जाएगा। जिन्हें पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बाद ही सहयोग मुहैया कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी और दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हीकरण कराया जा रहा है।
Tags:
amethi