मुलायम ने रामगोपाल को फिर पार्टी से निकाला



New Delhi: समाजवादी पार्टी का घमासान आज भी जारी है। आज पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से बुलाए गए आपात राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया तो प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया। जबकि अमर सिंह को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया।

इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने इस विशेष अधिवेशन में लिए गए फैसलों को  असंवैधानिक बताया। उन्होंने चिट्ठी लिखकर 5 जनवरी को पार्टी अधिवेशन बुलाया है। 

साथ ही कहा कि उम्मीदवारों की सूची में कोई बदलाव नहीं होगा। इसी चिट्ठी के जरिए रामगोपाल यादव को फिर से 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिए जाने की पुष्टि की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post