‘दंगल’ की कमाई पहुंची 216 करोड़




अभिनेता आमिर खान की नयी फिल्म ‘‘दंगल’’ को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला और इसने टिकट खिड़की पर अपने आठवें दिन तक कुल मिलाकर 216.12 करोड़ रूपये की कमाई की है। 

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन और वाल्ट डिजनी पिक्चर्स ने किया है। 

यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुयी. भारत में आठवें दिन फिल्म ने 18.59 करोड़ रूपये की सर्वोच्च कमाई की और अब तक 216.12 करोड़ रूपये कमा चुकी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post