विजय माल्या ने मोदी को किया ट्वीट


विजय माल्या ने मोदी को किया ट्वीट, कहा- निष्पक्ष जांच कराएंगे PM

भारत के भगोड़े शराब कारोबारी और पूर्व राज्यसभा सांसद ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। फिलहाल लोन डिफॉल्ट केस में माल्या लंदन में है और उनपर 17 बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। प्रवर्तन निदेशालय भी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुका है।
विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा कि 2017 में मेरी सिर्फ यही उम्मीद होगी कि सही, कानूनी और निष्पक्ष जांच को लेकर पीएम मोदी जी के विजन पर उनकी सरकार सही तरह से अमल करेगी।
दूसरे ट्वीट में माल्या ने कहा कि करप्शन पर सख्त रवैया रखने वाले हमारे डायनमिक प्रधानमंत्री अपने नियंत्रण वाली क्रिमिनल एजेंसी के जरिए सही, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच की गारंटी देंगे?
तीसरे ट्वीट में उन्होंने मीडिया कवरेज पर कहा कि यह अफसोस की बात है कि सही, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच की अपील पर मेरे ट्वीट्स को मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post