ऊंची दुकान, फीके पकवान-मोदी के संबोधन पर बोली मायावती


Image result for mayawati

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन को देश के लिए अत्यंत मायूस और निराशजनक करार देते हुये कहा कि यह देश को हताश करने वाला तथा 'ऊंची दुकान, फीके पकवान' जैसा था, जिससे 90 प्रतिशत आबादी को राहत नहीं मिलेगी।
मायावती ने जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण से पिछले 50 दिन से नोटबन्दी की जबर्दस्त पीड़ा झेल रही 90 प्रतिशत आबादी कोई राहत नहीं मिली है। इससे अनिश्चितता का माहौल अभी काफी दिनों तक रहने वाला है, जो देशहित में सुखद स्थिति नहीं है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन हमेशा की तरह 'उपदेशात्मक' ज्यादा था और उस लम्बे भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे नए वर्ष में उम्मीद की नई किरण जगे और देश अविश्वसनीयता एवं अनिश्चितता के माहौल से उबर सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post