बच्चों को निशुल्क बैग देगी प्रदेश सरकार- अमेठी

अमेठी लाइव-ख़बर वही जो सच है..

अमेठी-जिले में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को निशुल्क बैग देने के लिए बीएसए राजकुमार पंडित ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि बैग रखने के लिए सुरक्षित स्थान का चयन करना सुनिश्चित कर लिया जाये। बैग आपूर्ति के समय बैग की अनलोडिंग एवं स्टैकिंग की जिम्मेदारी आपूर्तिकर्ता की होगी। इस पर व्यय का वहन स्वयं आपूर्तिकर्ता द्वारा किया जाएगा।  

बीएसए ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि परिवहन के समय बैग के क्षतिग्रस्त होने की जिम्मेदारी आपूर्तिकर्ता की होगी। ऐसी दशा में समस्त क्षतिग्रस्त बैग तत्काल ही आपूर्तिकर्ता को मौके पर ही वापस करने के साथ ही उसके स्थान पर दूसरा बैग 15 दिनों के भीतर प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाये।  बैग की गुणवक्ता जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम तीन साइज के बैग का नमूना सील करेगी। जिसमें दो सैंपल प्रयोगशाला व एक सैंपल जिलाधिकारी के कस्टडी में रखा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post