
गौरीगंज: मुख्य विकास अधिकारी ओम प्रकाश ने निर्धारित विकास कार्यक्रमों में सी व डी श्रेणी के विभाग के अधिकारियों को तेजी लाते हुए ए व बी श्रेणी लाने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत चलाए गए वजन दिवस अभियान में चिन्हित 19730 अतिकुपोषित बच्चों की निगरानी करते हुए उन्हे सामान्य श्रेणी में लाने का आदेश दिया है।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वाल पेंटिंग कराने व बर्तन खरीद सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सीडीओ ने गोद लिए गए गांव की ग्राम स्वास्थ्य संबंधी सूचना निर्धारित प्रारुप पर उपलब्ध कराने के लिए विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने क्षेत्रों में अपनी निगरानी में बच्चों का वजन कराए जाने का आदेश दिया है। जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सरोजनी देवी, संख्या अधिकारी विक्रांत मौजूद रहे।
Tags:
amethi