
अमेठी-विधानसभा चुनाव की अधिसूचना लगते ही प्रशासन एक्शन में आ गया है। जिले में प्रचार में लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत विभिन्न दलों के नेताओं के फ्लैक्स, होर्डिंग्स व बैनर खंभों से उतारे गए। प्रशासन ने नेताओं की प्रचार सामग्री हटवाने का निर्देश दिया है।
बुधवार को दोपहर विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन एक्शन में आ गया और होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर व फ्लैक्स उतारना शुरू कर दिया गया ।
नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती के लगे बैनर, फ्लैक्स व पोस्टर उतारे गए।
Tags:
amethi