सोमवार को मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्रा व डीआईजी राकेश साहू ने कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को निष्ठा के साथ ही निष्पक्ष व निर्भीकता के साथ चुनाव कराने का आदेश दिया है। मंडलायुक्त ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन यादव से चुनाव की तैयारी से संबंधित जानकारी भी लिया। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान पाबंद किए जा रहे शरारती तत्वों के अलावा किसी अन्य को अनावश्यक परेशान न करने की चेतावनी दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का बराबर निरीक्षण करते रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीडीओ ओम प्रकाश, डीडीओ ओम प्रकाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी, सीओ लाल प्रताप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
Tags:
amethi