भादर : अमेठी विधान सभा क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित भादर के रामगंज, दुर्गापुर आदि बाजारों में चौकी प्रभारी रामगंज यशवंत सिंह यादव व स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री के जवानों ने रुट मार्च किया। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर तथा अराजक तत्वों व दबंगों से निपटने के लिए मतदाताओं को निर्भीकता पूर्वक मतदान करने के उद्देश्य से अभी से ही प्रशासन व निर्वाचन आयेाग तैयार है।
अमेठी में भी एसडीएम और सीओ ने शहर और क्षेत्र में रुट मार्च कर लोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। एसडीएम अशोक कुमार, सीओ गया दत्त मिश्र ने शहर में सीआरपीएफ के साथ रुट मार्च किया। शहर के होते हुए मार्च महमूदपुर, बेनीपुर मार्ग पर समाप्त हुआ। संग्रामपुर में भी अधिकारियों ने रुट मार्च किया।
Tags:
amethi