सपा-कांग्रेस-रालोद में हो सकता है गठबंधन

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस-रालोद में हो सकता है गठबंधन, इतनी सीटों पर लड़ सकते हैं तीनों

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और उसकी साइकिल अब मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में है। चुनाव आयोग ने सोमवार को इस पर फैसला कर दिया। इसके बाद से प्रदेश में गठबंधन की राजनीति के कयासों दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक कभी भी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन की घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो अब इस गठबंधन से जुड़ी सारी बातें अखिलेश यादव पर टिकी है। बता दें कि चुनाव आयोग का फैसला आने के कुछ देर बाद ही प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना व्यक्त की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post