ATM से सिर्फ तीन बार ही मुफ्त में निकाल पाएंगे रुपए

Image result for indian atm

नई दिल्‍ली। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एटीएम से रुपए निकालने की संख्‍या को कम सकती है। इस बावत केंद्र सरकार को देश के बैंकों ने एक प्रस्‍ताव दिया है। ईटी की खबर के मुताबिक सरकार एटीएम से मुफ्त निकासी की संख्या को घटाकर सिर्फ 3 करने के प्रस्ताव के बारे में सोच रही है। अभी तक के नियमों के मुताबिक एक महीने में 8 से 10 बार तक एटीएम से पैसा निकालने पर बैंक शुल्‍क नहीं लेते हैं। इसमें दूसरे एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट भी शामिल है।
देश भर में इस समय ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने 5 एटीएम ट्रांजैक्शंस की सुविधा फ्री देते हैं और इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए का शुल्‍क और सर्विस टैक्‍स अलग से वसूला जाता है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, चेन्‍नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में बैंक दूसरे बैंकों के ग्राहकों को तीन बार ही मुफ्त में एटीएम से पैसे निकालने दिए जाते हैं। ये नियम नवंबर 2014 से लागू किया गया है।  आपको बताते चले कि पिछले सप्ताह ही नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा था कि डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स, एटीएम और पीओएस मशीनों का इस्तेमाल वर्ष 2020 तक लगभग बंद हो जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post