10वीं-12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से होंगी



Image result for up board

यूपी बोर्ड की 2017 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद 16 मार्च से प्रारंभ होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं यूपी बोर्ड के सभापति अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से एक अप्रैल तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक कराई जाएंगी।

यूपी बोर्ड ने इससे पूर्व आठ दिसंबर को परीक्षा की तिथियां घोषित की थीं लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी थी। यूपी बोर्ड ने चुनाव आयोग को पत्र लिख विधानसभा चुनाव बाद परीक्षा कराने और तिथि घोषित करने की अनुमति मांगी थी। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 15 मार्च को पूरी हो रही है इसलिए आयोग ने 16 से परीक्षा शुरू कराने की अनुमति दी है। हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा कार्यक्रम दो-तीन दिन में घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने दिसंबर में परीक्षा कार्यक्रम तैयार कर लिया था। नई तिथि के मुताबिक इसी कार्यक्रम को संशोधित कर जारी किया जाएगा।

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 10वीं में 34,04,471 और 12वीं में 26,24,681 यानि कुल 60,29,152 लाख रेगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post