हिंदुत्व के नाम पर चुनाव जीत सकते हैं मोदी विकास पर नहीं-सुब्रह्मण्यम स्वामी

 

नई दिल्ली।  बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के प्रचार से ही हम चुनाव जीत सकते हैं, विकास के आधार पर नहीं।

 यह बात उन्होंने ऐसे समय में कही है जब सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि वोट और चुनाव प्रचार के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लाइव इंडिया के अनुसार  स्वामी ने कहा कि हम हिंदुत्व के आधार पर जीते थे, हम आर्थिक विकास के आधार पर नहीं जीत सकते, हिंदुत्व का प्रचार करना होगा जीतने के लिए।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच ने चुनाव में धर्म के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अदालत ने अपने फैसले में धर्म, जाति, भाषा और समुदाय के नाम पर वोट मांगने पर रोक लगा दी है। कोर्ट की तरफ से कहा गया कि सबको अपने धर्म के पालन की आजादी है, इसका देश की सेकुलर व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं।

कोर्ट ने कहा कि चुनाव एक धर्मनिरपेक्ष कार्य है इसलिए इसकी प्रक्रिया भी धर्मनिरपेक्षता लागू होनी चाहिए। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारूकी ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की लेकिन साथ ही ये भी कहा कि इसका यूनिफॉर्म सिविल कोड से कोई लेना देना नहीं। हालांकि, यूनिफार्म सिविल कोड का इससे कुछ लेना नहीं है लेकिन यह एक डायरेक्शन ज़रूर देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post