आम बजट एक फरवरी को पेश होगा, 31 जनवरी को आ सकता है आर्थिक सर्वेक्षण


आम बजट एक फरवरी को पेश होगा, 31 जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण : सूत्र

नई दिल्ली: अगले वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट इस बार 1 फरवरी को पेश होगा. पिछले साल तक केंद्रीय बजट 28 या 29 फरवरी (यानी माह के अंतिम दिन) को पेश किया जाता रहा है लेकिन पिछले साल ही यह फैसला लिया गया कि आम बजट अब पहले पेश किया जाएगा.

एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस साल आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को आएगा. वहीं 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद का बजट सत्र चलेगा.


सरकार का इरादा समूची बजट प्रक्रिया को एक अप्रैल को नया वित्त वर्ष शुरू होने से पहले पूरी करने का है, ताकि बजट प्रस्तावों को नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही अमल में लाया जा सके.बजट में विभिन्न मंत्रालयों के खर्च को योजना और गैर-योजना बजट के तौर पर दिखाये जाने की व्यवस्था को भी समाप्त किये जाने का प्रस्ताव है.

इसी के साथ बता दें कि इस साल रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जाएगा. पिछले ही साल इस बाबत फैसला ले लिया गया था कि रेल बजट को आम बजट के हिस्से के तौर पर ही पेश किया जाएगा.
अरुण जेटली ने सितंबर में इस बाबत फैसले का ऐलान करते हुए कहा था कि विकास के मसले पर रेलवे की भूमिका अलग नहीं है. सरकार बजट की प्रक्रिया 31 मार्च से पहले खत्म करना चाहती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post