अमेठी:अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी पंकज सिंह अपने पैतृक गांव बेहटा आए हुए है। जहां उन्होने गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए तीन सौ गरीबों को कंबल प्रदान किया। उन्होने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर को सेवा और नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हर सामर्थ्यवान इंसान को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होने की कि इन्ही के आर्शीवाद से आज उन्हे उनकी सेवा करने का अवसर मिला है। वे गरीबों की हमेशा मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होने रामदुलारे, शीतलादीन, विभा मिश्रा व गंगा गिरि सहित सैकड़ों गरीबों को कंबल दिया।
Tags:
amethi