चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन विभाग ने विधान सभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का निर्धारण कर दिया है। जिसमें तहत गौरीगंज विधान सभा में 352 मतदेय स्थल व 247 मतदान केंद्र बनाया गया है। तिलोई विधान सभा में 339 मतदेय स्थल तथा 206 मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार अमेठी मे 341 मतदेय स्थल व 206 मतदान केंद्र तथा जगदीशपुर विधान सभा के लिए 305 मतदेय स्थल व 181 मतदान केंद्र बनाया गया है। चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल मतदेय स्थल 1337 व 857 मतदान केंद्र का निर्धारण किया गया है और निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक संवेदन शील व अति संवेदन शील केंद्रों का निर्धारण जल्द ही कराया जाएगा।
Tags:
amethi