शमी ने फिर शेयर की वाइफ की ग्लैमरस फोटो



नई दिल्ली।  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए अपनी पत्नी हसीना बेगम के साथ फोटो शेयर की। लेकिन उसके बाद उनके कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, और उन्हें धर्म का सबक सिखा रहे हैं। 

कई लोग ट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि शमी अपनी पब्लिसिटी के लिए बार-बार वाइफ के फोटो शेयर कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनके सपोर्ट में भी आए हैं, जो शमी को एक प्रोग्रेसिव पर्सन बता रहे हैं।
 
बता दें, रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी ट्रॉल के शिकार हुए। कैफ ने अपने वर्कआउट की चार फोटो पोस्ट की जिसमें योग की ‘सूर्य नमस्कार’ की मुद्रायें शामिल थी। टि्वटर पर इस फोटो पर कई भद्दी टिप्पणियां की गईं, जिसमें कुछेक ने उन पर अपने धार्मिक धारणा का उल्लघंन करने का आरोप लगाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post