शिवपाल गुनगुनाए कसमें, वादे, प्यार, वफा ...मुलायम का स्वास्थ्य बिगड़ा



लखनऊ -सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रविवार शाम उन्होंने होटल ताज में डिनर पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में उनके एक समर्थक ने बड़े मायूस होकर कहा कि तुम इतना जो मुस्करा रहे हो, क्या गम है जिसको छिपा रहे हो। शिवपाल बोले-गम काहे का। फिर तो गीत-संगीत का जो सिलसिला बढ़ा वह देर तक चलता रहा। आखिर आर्केस्ट्रा संचालक ने माइक थमाया तो शिवपाल गुनगुनाए -'कसमें, वादे, प्यार, वफा, सब बातें हैं, बातों का क्या, कोई किसी का नहीं है जग में, नाते हैं नातों का क्या। ऐसा प्रतीत हुआ कि इन लाइनों के जरिये अतीत में परिवार को बांधे रखने के लिए जो कुर्बानी दी थी, वह गीत के रूप में सामने आयी। इस गीत के बाद एक समर्थक ने दूसरे गीत की लाइन कागज में लिखकर उन्हें थमाई, उसे गुनगुनाने का इसरार किया। शिवपाल ने चश्मा निकाला, देखा फिर हंसते हुए उन लाइनों को गुनगुनाने से इन्कार कर दिया।
अखिलेश यादव का ट्वीट
अखिलेश यादव का ट्वीट कर आज देर रात कहा कि जिन्हें आप प्यार करते हैं, कभी उन्हें बचाने के लिए सही फैसला करना पड़ता है। मैंने आज कड़ा निर्णय लिया लेकिन यह मुझे लेना ही था।
मुलायम का स्वास्थ्य बिगड़ा
उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के ताजा पटाक्षेप के बाद देर रात मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जानकारी मिलने पर ताज होटल में पार्टी कर रहे शिवपाल यादव सीधे मुलायम के घर पहुंचे। डॉक्टरों को बुलाया गया। बाद में बताया गया कि मुलायम के दांत में तेज दर्द था। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ उन्हें आराम करने की सलाह दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post