समाजवादी पार्टी में जारी कलह के बीच अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को यूपी अध्यक्ष बना दिया है। अखिलेश समर्थकों ने पार्टी ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और शिवपाल सिंह की नेमप्लेट हटा दी है। वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित बताते हुए नरेश अग्रवाल और किरणमोय नंदा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले मुलायम ने रामगोपाल को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया था।
Tags:
uttar pradesh