विधायक राकेश प्रताप सिंह 12 करोड़ 40 लाख रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास-अमेठी



गौरीगंज : रविवार को क्षेत्रीय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पहाड़गंज स्थित दुर्गन भवानी मंदिर पर कई बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने धार्मिक रीति रिवाज से भूमि पूजन कर  12 करोड़ 40 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें मनीपुर से दुर्गन भवानी धाम होते हुए काजीपट्टी मार्ग, अनीबैजल से पूरे धूत होते हुए संभावा मार्ग, गौरीगंज अठेहा मार्ग, बाहापुर से हीरनरी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post