दो प्रधानों से एमडीएम का अधिकार छिना-अमेठी

अमेठी लाइव-ख़बर वही जो सच है..
अमेठी : जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण त्रिपाठी के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार  गौरीगंज विकास क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहसी खुर्द के ग्राम प्रधान द्वारा एमडीएम के संचालन अनियमितता बरती जा रही थी। जिससे विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को एमडीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक केपी सविता ने कई बार शिकायती पत्र सौंपकर किया था। वहीं भेटुआ विकास क्षेत्र के खंडहरन के ग्राम प्रधान का सहयोग एमडीएम संचालन में नहीं मिल रहा था। जिसके चलते दोनों ग्राम प्रधानों से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन संचालन का अधिकार छीन लिया गया है। इसके साथ ही मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुवरियां के ग्राम प्रधान ने स्वयं एमडीएम संचालन करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते जिलाधिकारी के अनुमोदन पर विद्यालय प्रबंध समिति व प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post