योगी नहीं तो बीजेपी नहीं



उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ राजनीति दल सपा कुनबे में मचे घमासान के बीच आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक आक्रामक पोस्टर जारी कर योगी नहीं तो बीजेपी नहीं का नारा दिया है।गोरखपुर में रविवार को यह पोस्टर देखा गया। योगी नहीं तो बीजेपी नहीं के शीर्षक से जारी पोस्टर में नववर्ष पर योगी को उत्तर प्रदेश का योद्वा बताया गया है।
पोस्टर में एक लक्ष्य एक ही नारा, योगी आदित्य हो सीएम हमारा के नारे के अलावा योगी आदित्यनाथ को महाराणा प्रताप के रूप में दर्शाया गया है। इसमें वह घोडे़ पर सवार है और उनके हाथ में तलवार है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इरफान अहमद द्वारा यह पोस्टर जारी किया गया है। इसमें नीचे की एक पंक्ति में सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और आइएमआइएम नेता ओवैसी को दिखाया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post