
विधान सभा चुनाव की अधिसूचना लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने भी कड़े कदम उठाए हैं। जिले भर में जगह-जगह लगे पोस्टर व बैनर के साथ ही वाल पेंटिंग पर कार्रवाई शुरू किया है। अब तक प्रशासन ने 3,143 बैनर के साथ ही 10,126 पोस्टर उतरवाए हैं। वहीं 1,826 स्थानों पर कराए गए वाल पेंटिंग को भी पोतवा दिया है। इस प्रकार जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत पांडे के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने अब तक 15 हजार 97 पोस्टर बैनर व वाल पेंटिंग पर कार्रवाई कराया है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य नारायन यादव ने बताया कि जिन स्थानों पर अभी भी बैनर पोस्टर व वाल पेंटिंग नहीं हटाए गए हैं उनको हटाने के लिए तहसील प्रशासन को कड़ाई से निर्देश दिया गया है।
Tags:
amethi