
विधान सभा चुनाव 2017 में मतदान करने के लिए जेलों में बंद कैदियों को भी सुविधा प्रदान की गई है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार जेलों में बंद मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें डाक द्वारा मतदान की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत पांडे ने बताया कि आगामी दो फरवरी से नौ फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा व दस फरवरी को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 13 फरवरी को नाम वापसी के बाद 27 फरवरी को मतदान कराने के लिए आयोग ने तिथि निर्धारित किया है। मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जेल में बंद कैदियों को डाक द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है। कहा कि आयोग द्वारा दिए गए निर्देश का पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
Tags:
amethi