डीएम ने आचार संहिता का उलंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए - अमेठी



रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए बैठक की। बैठक में उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेटों व सभी थानाध्यक्ष शामिल रहे। डीएम ने कहा कि वाहनों का सघन चेकिंग अभियान निरंतर चलता रहे। अवैध पैसा लाने ले जाने वालों पर सख्त निगाह रखी जाए। नियम के विरुद्ध झंडा, बैनर के साथ मतदाताओं को शराब बांटने आदि की जानकारी रखने का आदेश दिया है। इन सभी मामलों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन यादव सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post