भादर :रविवार की रात पिकअप वाहन पर कछुआ तस्कर कछुआ लादकर अमेठी से दुर्गापुर की तरफ लेकर जा रहे थे। थानाक्षेत्र के पीपरपुर स्थित आसलदेव इंटर कॉलेज के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी। सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची तब तक कछुआ तस्कर फरार हो गए थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले आई और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया। पुलिस की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी मो. अकबर और वन दारोगा वृषकेतु श्रीवास्तव थाने पहुंचे। वन विभाग ने 525 कछुओं की कीमत छह लाख रुपये के लगभग बताई।
Tags:
amethi