सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर देकर युवती को मार देने के मामले में ग्रामीणों ने लगाया जाम,पथराव व आगजनी-अमेठी

Image result for रेप फोटो

भादर :पीपरपुर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर खिलाकर मार डालने की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। मृतका की दादी द्वारा घटना के दिन तहरीर देने के बाद घटना को संज्ञान में न लेना, प्राथमिकी न दर्ज करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मृत्यु के बाद घटना जंगल में आग की तरह फैली। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हरकत में पुलिस जरूर आई, लेकिन मृतका की मौत रविवार की सुबह छह बजे हुई। बावजूद इसके पुलिस अंत्य परीक्षण करवाने में हीलाहवाली करती रही। सारी रात और दिन परिजन अंत्य परीक्षण को लेकर छटपटाते रहे। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मुख्य आरोपी सूरज पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मृतका का अंत्य परीक्षण काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार की शाम को हुआ। घटना को लेकर ग्रामीण व आस पास के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। अंत्य परीक्षण रिपोर्ट के बाद शव लेकर जब परिजन गंाव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित अयोध्या नगर बाजार में सड़क पर शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष पीपरपुर भरत उपाध्याय हमराहियों के साथ ग्रामीणों को शव हटाकर मार्ग खाली करने करने के लिए कहा। इससे ग्रामीणों ने ईट पत्थर चलाते हुए पुलिस टीम को दौड़ा लिया। पुलिस वहां से भागी। ग्रामीण थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग कर रहे हैं।
शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर क्षेत्रवासियों ने कड़ी निंदा कर दोषी थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तथा आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग किया है।(साभार-दैनिक जागरण)

Post a Comment

Previous Post Next Post