
जगदीशपुर :लखनऊ-वाराणसी राज्यमार्ग के रोड नंबर एक पर विशाल हनुमान मंदिर है। जिसमें बीती रात चोरों ने मंदिर के पीछे की तरफ की खिड़की का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उसके बाद चोरों ने भगवान श्री हनुमान जी के चादी का मुकुट, घटा, दानपात्र का बक्शा व पूजा की समस्त सामग्री सहित लाखो रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी एसएन मिश्रा जब सुबह मंदिर पहुंचे।
मंदिर के पुजारी के अनुसार दानपात्र में लगभग दस हजार से ज्यादा की नकदी व श्री हनुमान जी के चांदी का मुकु ट सहित लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
Tags:
amethi