ट्रंप ने कहा रूसी राजदूत की हत्या में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादी का हाथ

रूसी राजदूत की हत्या में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादी का हाथः ट्रंप 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की में रूसी राजदूत एंड्ररेइ कालोर्व और जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में हुए हमले की निंदा की है। ट्रंप ने इसके लिए कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादी को जिम्मेदार बताया है। 
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमला कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादी द्वारा किया गया है और यह सभी सभ्य आदेश के नियमों का उल्लंघन है। ट्रंप ने कहा कि हमारी प्रार्थना और संवेदनायें शोक संतप्त परिवार के साथ है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की में रूसी राजदूत एंड्ररेइ कालोर्व की हत्या रूस और तुर्की के संबंधों को बिगाड़ने तथा सीरिया में शांति प्रक्रिया को खत्म करने की साजिश बताया है। पुतिन ने सरकारी टेलीविजन पर यह बात कही। हमले के बाद उन्होंने क्रेमलिन में एक आपात बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही विश्व में सभी रूसी दूतावासों की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस बात का पता लगाया जाए कि हमलावर को किसने ऐसा करने का आदेश दिया था।
लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तुर्की की राजधानी अंकारा में रूसी राजदूत एंड्ररेइ कार्लोव पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे आतंकी हमला बताया है। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में आतंकवादी हमलावरों को आर्थिक संरक्षण देने वाले, अपराधियों, आयोजकों, फाइनेंसरों को न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता को दोहराया और इस हमले की कड़ी निंदा की।
रूस की विदेश मंत्रालय के अनुसार राजदूत कार्लोव की हत्या उस समय की गई जब वह एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एनटीवी ने बताया कि हमले में अन्य तीन लोग भी घायल हुये हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि चीजें बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सभ्य विश्व को जरुर इस पर सोच विचार की करनी चाहिए।
बता दें कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस बाजार में एक लॉरी (ट्रक) घुसने से नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि इस हमले में नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस क्रिसमस बाजार ब्राइशाइप्लात्ज में है और वह इस बात की जांच की कर रही है कि क्या ये आतंकी हमला है, या किसी अन्य ने भीड़ में जानबूझकर भरे बाजार में लॉरी दौड़ाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post