बलात्कारी से बोली पुलिस- जब बड़ी हो जाए, तो इसी से कर लेना शादी-रायबरेली



रायबरेली। एक दलित नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ। पीड़िता का पिता अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा। थानेदार ने रेप करने वाले को बुलाया और कहा कि अब रेप मत करना और दो साल बाद जब यह बड़ी हो जाए, तो इसी से शादी कर लेना।

कोतवाल के इस फैसले को जब पीड़िता व उसके पिता ने मानने से इंकार कर दिया, तो जबरन उन्हें इस फैसले को मानने के लिए राजी किया गया। इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर एसपी आॅफिस पहुंचा। अब एसपी साहब कह रहे हैं कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे मामले की जांच कराएंगे और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

ईनाडु की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की रात सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग दलित युवती के साथ रोहित नाम के युवक ने रेप किया और फिर फरार हो गया। लड़का भी दलित बिरादरी से ही संबंध रखता है।
पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर थाने गए, जहां पहले तो पुलिस दो दिनों तक पीड़िता और उसके परिवार को जांच के नाम पर टहलाती रही। फिर सोमवार को देर शाम थाने में बुलाकर पीड़ित परिवार के न चाहते हुए भी दो वर्ष बाद पीड़िता की शादी आरोपी युवक के साथ कराने का तुगलकी फरमान सुनाते हुए समझौता करा दिया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post