
मुसाफिरखाना : मुख्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा गोद लिए गये गांव पूरे मोहम्मद नेवाज के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात अर्चना के मूल अभिलेखों की जांच बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा की गई। जांच में शिक्षिका के मूल अभिलेखों में आवश्यक डीएड विशेष शिक्षा का प्रमाण पत्र संलग्न नहीं पाया गया। विभाग की मानें तो डीएड विशेष प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी ही इस पद के लिए पात्र थे, लेकिन शिक्षिका की नियुक्ति डीएड सामान्य प्रशिक्षण कोटे में बाबू की मिलीभगत से कर दी गई। सितंबर 2016 को पूरे मोहम्मद नेवाज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका अर्चना को तैनाती मिली। इस दौरान शिक्षिका कार्यभार ग्रहण कर ड्यूटी बजाती रही। हालांकि अभी तक शिक्षिका को वेतन भी नहीं मिल सका है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजकुमार पंडित ने कहा कि प्रकरण की जांच के बाद शिक्षिका की बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
Tags:
amethi