
तिलोई: सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब मोहनगंज थानाक्षेत्र के गोकुला स्थित दयानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बाइक से कालेज जा रहे थे। कालेज पहुंचने से पहले बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया और लोहे की राड व डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले से घायल हुए प्रधानाचार्य जमीन पर गिर पड़े और हमलावर धमकिया देते हुए भाग निकले। सहयोगियों की मदद से प्रधानाचार्य थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। प्रधानाचार्य पर हुए हमले से नाराज कॉलेज के सभी शिक्षकों का हुजूम थाने आ पंहुचा और कार्यवाही की माग पर अड़ गया।
पुलिस ने गहनता से पूछताछ कर कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके पहले भी प्रधानाचार्य पर हमला हो चुका है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:
amethi