
सुलतानपुर :कोतवाली देहात के सिप्तापुर अभियाकलां निवासी बबिता (30) पत्नी सुनील कुमार लंभुआ के सरैया गांव स्थित अपने मायके गयी थी। प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रसूता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जिसके बाद एंबुलेंसकर्मी प्रसूता को लेकर रास्ते में पड़ने वाले भदैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। जहां प्रसव के बाद का इलाज किया गया। परन्तु नवजात की मौत हो गयी।
Tags:
sultanpur