कम वसूली करने वाले छह अधिकारियों से जिलाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण-अमेठी



गौरीगंज : सोमवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व वसूली व वजन दिवस अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में माहवार व क्रमिक वसूली सत प्रतिशत न रहने पर उपायुक्त व्यापार कर, जिला आबकारी अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला मनोरंजन कर अधिकारी व प्रभागीय खनन अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं आगामी दस व 12 दिसंबर को वजन दिवस अभियान को लेकर डीएम ने बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान में वजन कराने से छूटने वाले बच्चों को वजन कराने के लिए 14 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 यह अभियान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधानों से कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं इसी दिन निरीक्षण आख्या नामित सेक्टर प्रभारियों को देने का निर्देश दिया। जिन क्षेत्रों में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चे पंजीकृत नहीं हैं उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश देते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चों का वजन कराने का आदेश दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओमप्रकाश, अपर जिलाधिकारी एसएन यादव, जिला विकास अधिकारी ओमप्रकाश पांडे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post