
नई दिल्ली। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के बीच मुलाकात हुई।
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कथित तौर कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद कर उन्होंने बहुत बड़ी भूल कर दी है। narda the nexthoshtag की मुताबिक तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने 19 नवंबर को पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान केसीआर ने तेलंगाना में नए नोट नहीं मिलने से राज्य की जनता को होने वाली परेशानियों से पीएम को अवगत कराया। तेलंगाना राज्य में नोटबंदी के बाद से राज्य के हालात बहुत खराब थे और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
खबर के मुताबिक मोदी-केसीआर के बीच बैठक करीब 25 मिनट की होनी थी, लेकिन ये बैठक पूरे एक से डेढ घंटे तक चली। केसीआर ने पीएम से कहा कि नोटबंदी से राज्य के कृषि और औद्योगिक क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। केसीआर ने राज्य की इन स्थितियों को देखते हुए कहा था कि राज्य केंद्र को कर और अन्य राजस्व का भुगतान करने में सक्षम नहीं होगा।
चंद्रेशेखर ने पीएम मोदी से जब अपनी पूरी बात कह ली, तब पीएम मोदी ने माना कि नोटबंदी बड़ी भूल थी। वहीं सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जल्द ही चीजें सुधर जाएंगी। पीएम ने केसीआर से नोटबंदी का समर्थन करने की भी बात कही।(CARE OF MEDIA)