प्रधानमंत्री मोदी अपनी पत्नी को साथ रखते तो पता चलता: रेणुका चौधरी



नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर देश कतार में है और संसद में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष इस फैसले को लेकर सरकार पर हमलावर है। विपक्ष प्रधानमंत्री से सदन में बयान देने और बाहर दिए गए बयान पर माफी मांगने पर अड़े है।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी पर ताजा हमला बोला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री शादी करके अपनी पत्नी को साथ रखते तो पता चलता। ऐसा क्या है कि महिला के अधिकार शादी के बाद बढ़ जाते हैं.

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार रेणुका ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि नए नए फार्मूले लागू किए जा रहे हैं।रोज़ रात को सोच कर प्रधानमंत्री उठते हैं, संसद में आने का समय नहीं है। उन्होंने फैसला किया है विवाहित महिला कितना सोना रख सकती है, बिना शादी के कितना रख सकती है, पुरुष कम रख सकते हैं।

रेणुका ने कहा,कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि ट्रांस जेंडर के पास कितना सोना होना चाहिए। प्रधानमंत्री किस युग में रह रहे हैं पता नहीं। शादी करके अपनी पत्नी को साथ रखते तो पता चलता। ऐसा क्या है कि महिला के अधिकार शादी के बाद बढ़ जाते हैं| (UPUKLIVE)

Post a Comment

Previous Post Next Post