भाजपा सांसद की पुलिस को दी धमकी कहा बस दो महीने रूक जाओ उसके बाद...?



अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने खुले मंच से यूपी पुलिस को खुली धमकी देकर ये साबित कर दिया है कि उनके सिर पर केंद्र की सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 की अभी घोषणा भी नहीं हुई है और बीजेपी नेता मान चुके हैं, कि यूपी में अब बीजेपी की सरकार बनेगी। अलीगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने खुले मंच से धमकी दी। राजू भइर्या ने कहा कि सुधर जाओ, नहीं तो डायरी में अपना नाम लिखना शुरू कर दो।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का मत करो उत्पीडन भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सासंद राजू भइया ने पुलिस के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस वालों चाहे सिपाही हो, दरोगा हो, ssp हो, DIG हो या IG हो, चाहे कोई भी हो, लाइन पर आ जाओ, दो महीने बाद बीजेपी आने वाली है न्याय करो, सही को सही गलत को गलत करो। किसी के भी कहने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का उत्पीड़न मत करो और तब भी नहीं मान रहे तो ऐसे पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों का डायरी में नाम लिखना शुरू कर दो,दो महीने बाद हिसाब हम कर देंगे।
दो महीने पाप धोने का कर लो काम सासंद राजू भइया ने कहा कि जो अब तक पाप किए हैं, वो कर लिए, अब दो महीने का समय है, इन पापों को धो लो, कुछ अपने पाप कम कर लो। बीजेपी सरकार में ऐसे पुलिसबालों को नहीं बख्शा जाएगा, जो न्याय नहीं करते हैं। बता दें कि भाजपा द्वारा यूपी चुनाव 2017 को लेकर सम्मेलन किए जा रहे हैं, इसी के मद्देनजर अलीगढ़ के रामलीला मैदान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। अलीगढ़ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का गढ़ माना जाता है। साभार एनआईटी

Post a Comment

Previous Post Next Post