2000 के नोट में चिप का सबसे बड़ा खुलासा




नई दिल्ली। सोशल मीडिया में पिछले काफी वक्त से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि 2 हज़ार के नए नोट में कोई चिप लगी है। 

जबकि देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले ही साफ़ कर चुके हैं कि नोट में किसी भी तरह की कोई नैनो चिप नहीं लगी है, लेकिन फिर भी अफ़वाहों का बाज़ार गर्म है।

न्यूज़ २४ की  रिपोर्ट के अनुसार  इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियर और वायर लेस उपकरणों के जानकार अंकुर पुराणिक ने बताया कि किसी भी चिप को चलाने के लिए पावर यानी ऊर्जा की ज़रूरत होती है, क्योंकि बिना पावर के कोई भी चिप बेकार है।
अगर 2000 के नोट में कोई चिप लगी है तो वो या तो एक्टिव चिप होगी या फिर पैसिव चिप। जिस तरह की चिप कार लॉकिंग सिस्टम में लगी होती है, वैसी चिप 2000 के नोट में लगी है ये संभव नहीं है, क्योंकि ये चिप बैट्री से काम करती है। अब सवाल है कि क्या 2000 के नोट में पैसिव चिप लगी है तो इसे भी समझिए क्या ये मुमकिन है।
इस तरह की पैसिव चिप भी 2000 के नोट में नहीं फिट की जा सकती, क्योंकि इस तरह की चिप इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के ज़रिए काम करती हैं। कई बार ये तभी काम करती हैं, जब इसे दूसरी डिवाइस के बेहद करीब लाया जाता है। कुल मिलाकर किसी भी चिप के लिए पावर बहुत जरुरी है और इतने पतले कागज में अगर चिप लगा भी दी गयी तो वो बहुत सीमित दूरी तक ही ट्रैक की जा सकती है। मसलन 10 या 20 सेंटीमीटर तक यानी ये साफ है कि 2000 के नोट में पैसिव चिप भी नहीं फिट की जा सकती।

Post a Comment

Previous Post Next Post