कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर की धरती पर आए नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि जब तक लखनऊ की सरकार खत्म नहीं होगी तब तक उत्तर प्रदेश को गुण्डाराज से मुक्ति नहीं मिलेगी।प्रधानमंत्री ने मंच पर पंहुचते ही सबसे पहले भारत माता की जयकार लगाकर शहर की जनता का अभिनंदन किया।कहा कि जिनके पास युवा शक्ति है वही राज करेगा और नई सोच के साथ विकास करेगा।हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमारे साथ युवा बराबर जुड़ता जा रहा है।
कहा कि मैं परिवर्तन रैली में लगातार देख रहा हॅूं कि प्रदेश का युवा परिवर्तन के लिए बेताब है।हर परिवर्तन रैली पर युवाओं का जोश देखने ही बनता है।आगे कहा कि उत्तर प्रदेश मे गुण्डाराज से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई है।गुण्डाराज का खात्मा तभी होगा जब लखनऊ की सरकार को उखाड़ फेका जाएगा।
इसके लिए मुझे विश्वास है कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में गुण्डागर्दी से मुक्ति पाने के लिए लखनऊ की सरकार को खत्म करने का काम करेगी।उन्होंने कहाँ की राजनितिक दलों से कहा चंदे के बारे में चर्चा करनी चाहिए ।प्रधानमंत्री ने कहा कि आल पार्टी की मीटिंग ने चंदे के बारे में कहा कि वे चर्चा कराना चाहते हैं उन्होंने कहा जिन्हें बेईमानी की आदत पड़ी हुई है वे परेशान हैं ।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी न कहा कि कांग्रेस हमें बदनाम करने की कोशिश करती है. जब सीताराम केसरी कोषाध्यक्ष थे, तो कांग्रेस के लोग ही बोलते थे, 'न खाता न बही, केसरी कहे वही सही'. कांग्रेस के लोग भाषण देते थे कि राजीव गांधी कंप्यूटर लाए, अब मैं कहता हूं कि मोबाइल को बैंक बना दो, तो कहते हैं कि मोबाइल हैं ही नहीं. पीएम ने यहां एक बार फिर डिजिटल ट्रांजेक्शन का बात कही और कहा कि मोबाइल को अपना बैंक बना लें. चाय पीएं और अपने मोबाइल से पेमेंट करें.प्रधानमंत्री ने कहा कि 8 नवंबर को हमने नोटबंदी का फैसला लिया.उसके बाद कई लोगों के पसीने छूट गए. गरीबों को लूटने वालों को पसीने छूटे. अब छोटे नोट और छोटे लोगों की पूछ है.
प्रधानमंत्री ने बताया कि यूपी के 1500-1600 गांवों में बिजली के खंभे नहीं थे. अब सिर्फ 70-72 गांव ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं है. हमने यूपी के गांवों में बिजली पहुंचाई.
Tags:
uttar pradesh