स्वामी ओम जी ने शाहरुख और आमिर खान को धर्म बदलने की दी धमकी


 

नई दिल्ली। बिग बॉस के सीजन 10 के कंट्रोवर्सी मैन एक बार फिर सुर्खियों में है। बाबा स्वामी ओम जी महाराज ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पूरे फिल्म जगत में हड़कंप मच गया।

उनके पुराने कंट्रोवर्सी की बात तो हम बाद में बात करेंगे, लेकिन पहले आपको बता दें, बाबा की नई कंट्रोवर्सी की। बाबा स्वामी ओम जी महाराज ने बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और शाहरुख खान को धर्म बदलने की धमकी दे दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा स्वामी ओम जी महाराज ने शाहरुख खान और आमिर खान को धमकी भरे लहजे में कहा है कि “अगर उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया, तो हम उन दोनों को किडनैप कर लेंगे”उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बाबा का कहना है कि “करीना कपूर खान, गौरी खान और किरण राव लव जिहाद का शिकार है. करीना और उनकी सास शर्मिला टैगोर ने सिर्फ पैसे के लिए शादी की है। ये लव जिहाद है”। बाबा ने गौरी खान और किरण राव को भी अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि “दोनों ने सिर्फ पैसों की खातिर हीं आमिर खान और शाहरुख खान से शादी की है”

कंट्रोवर्सी बाबा की तो जैसे आदत सी हो गई है कंट्रोवर्सी में रहने की। इसलिए तो जब तक कोई कंट्रोवर्सी हो ना जाए इन्हे जैसे चैन ही नहीं मिलता। बात कुछ समय पहले की है, जब एक न्यूज़ शो के दौरान बाबा जी को एक महिला ने कस कर तमाचा मारा था। जवाब में बाबा जी ने भी महिला को थप्पड़ मारा। ऐसे ना जाने कितने मामले बाबा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। आप इस बाबा को वांटेड बाबा, साइकिल चोर बाबा और महिलाओं की अश्लील तस्वीर रखने वाले बाबा के तौर पर भी जान सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post