जगदीशपुर-जगदीशपुर में जश्ने विलादत रहमते आलम सल्ललाहु अलैहि वसल्लम का जुलूस बड़े ही शानो शौकत के साथ निकाला गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर नबी-ए-पाक को खेराज-ए-अकीदत पेश किया।
हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम का जन्मोत्सव पैदाइश की ख़ुशी में बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया गया। सभी ग्राम सभाओं की मस्जिदों, मजारों और गली कू चों को बिजली की सजावट से रोशन किया गया है। जश्ने विलादत में महोना बबुरी, सोमसी, पूरे ठकु राइन, सिंदुरवा, गौहर का पुरवा, कमरौली, कठौरा, हारीमऊ, खैरातपुर, इतरौर, जाफ रगंज, नियावां, सलाबतगढ़, खुदावन का पुरवा, सौना, रसूलपुर, रानीगंज, वारिशगंज, माहेमऊ आदि गांवों के लोग शामिल हुए |
Tags:
amethi