मुसाफिरखाना-कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज कस्बे में मंगलवार की सुबह दस बजे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ जुटी। इसी बीच किसी ग्राहक व बैंक कर्मी के बीच लेन-देन को लेकर बहस हो गई। बात बढ़ते ही बैंक कर्मियों ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए बैंक में ताला जड़ कर कैश का भुगतान न करने की बात कही। यह बात ग्राहकों को नागवार गुजरी और सैकड़ों की संख्या में ग्राहकों ने अलीगंज कस्बे में ही कु ड़वार नाका के पास ही राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-वाराणसी जाम कर बैंक कर्मियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे। हालांकि इस दौरान बैंक कर्मियों ने बैंक पर ताला लगा कामकाज ठप्प कर भीतर हो लिए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लोगों से बातकर समझा-बुझाकर जमा भीड़ को हटाया। तब जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन दुरूस्त हो सका। बैंक ग्राहकों का आरोप है कि बीते कई दिनों से बैंक में लाइन लगाने के बाद कैश नहीं है का बोर्ड लगाया जाता है। यही नहीं कु छ बड़े ग्राहकों को सुविधा के तौर पर अधिक कैश देकर भेदभाव बैंक कर रही है। वहीं कु छ ग्राहकों को फू टी कौड़ी भी नहीं दी जा रही है।
Tags:
amethi